Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो फर्जी ED अफसर बन गया:मथुरा में नीली बत्ती लगी गाड़ी से घूमता, सीओ को रौब दिखाने पर पकड़ा गया

    1 day ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने एक फर्जी ED अफसर को गिरफ्तार किया है। वह पिछले 2 साल से खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अफसर बताकर व्यापारियों और अधिकारियों पर रौब जमा रहा था। सोमवार दोपहर वह नीली बत्ती लगी फॉक्सवैगन कार लेकर सीओ ऑफिस जा पहुंचा। बातचीत के दौरान पुलिस को उस पर शक हो गया। पूछताछ में वह घबरा गया और उसकी पोल खुल गई। परीक्षा में सफल नहीं हुआ तो बनाने लगा फर्जी पहचान CO रिफाइनरी ने बताया- मैंने देखा कि आरोपी प्रभावशाली लोगों के साथ उठता-बैठता था और उसके सभी से अच्छे संबंध थे। वह दिवाली के बाद मुझसे मिलने आया था। बातचीत के दौरान मैंने उससे उसके ED में सलेक्शन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि 2023 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा दी थी। प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सका। इसके बाद प्रतिभा पोर्टल पर असिस्टेंट डायरेक्टर के पद के लिए आवेदन किया और उसका चयन हो गया। उसकी बातों पर मुझे शक हुआ। मैंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) में तैनात अपने कुछ परिचित अधिकारियों से उसके बारे में जानकारी की तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां तैनात नहीं है। इसके बाद मैंने उसका आईकार्ड देखा, जो फर्जी निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पिछले दो साल से सिर्फ अपना रुतबा बनाने के लिए ऐसा कर रहा था। पुलिस पूछताछ में फर्जी अफसर ने अपना नाम सचिन शर्मा बताया। वह फरह थाना क्षेत्र के नगला वर का रहने वाला है। ED का ID कार्ड, 2 आधार और कई ATM कार्ड मिले एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया- सचिन खुद को ED अधिकारी बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। वह अपने फेसबुक अकाउंट पर भी इसका प्रचार करता था। पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से ED अधिकारी का आईडी कार्ड, एक फॉक्सवैगन कार, 2 आधार कार्ड, कई ATM और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। रिफाइनरी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि सचिन ने फर्जी अधिकारी बनकर कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जाएगी। चाचा पर भी फर्जी नौकरी का मुकदमा पुलिस के मुताबिक, सचिन के परिवार में भी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। उसके चाचा मुकेश शर्मा पर शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का आरोप है। उनका मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि मुकेश शर्मा के साले जगदीश शर्मा की 1990 में मौत हो गई थी। इसके बाद 1994 में मुकेश ने उनके दस्तावेजों के आधार पर नौकरी शुरू कर दी। मामला सामने आने पर आगरा के तत्कालीन बीएसए ने 2018 में बर्खास्त कर दिया था। सचिन के पिता भी अपनी टैक्सी चलाते थे और गाड़ी में दरोगा की टोपी रखते थे। ----------------------------- यह खबर भी पढ़िए… यूपी के 10 शहरों की हवा खराब, लखनऊ-कानपुर में धुंध; यूपी में 3 दिन बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी यूपी में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद हवा में प्रदूषण बढ़ गया। सोमवार सुबह 7 बजे प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 500 के पार रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर बात की:PM बोले- बातचीत से युद्ध का समाधान निकले, शांति की हर कोशिश में भारत साथ
    Next Article
    1008 दीपक से लिखा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे:संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले- मोदी रेत पर लिखा नाम नहीं, मिटाने वाले मिट जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment