Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भाग निकला बदमाश:प्रयागराज में 3 दिन से पुलिस तलाश में जुटी लेकिन नहीं मिला सुराग

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरन जवाबी फायरिंग में गोली लगने के बावजूद एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल हालत में वह पहले झाड़ियों में छिपा और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से निकल गया। तीन दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। 25 जुलाई की भोर में हुई थी घटना यह मुठभेड़ 25 जुलाई की भोर में नैनी थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी, अरैल में हुई थी। विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रांत के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो युवक एक गाय को पकड़कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने गाय छोड़ दी और झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। एक आरोपी मौके पर ही गिर गया, जबकि दूसरा घायल होने के बावजूद लगातार फायरिंग करता हुआ झाड़ियों के भीतर घुस गया। उसके पीछे दो दरोगा और तीन कांस्टेबल भी दौड़े, लेकिन घनी झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला। घायल आरोपी ने खोले कई राज मौके से पकड़े गए घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम आमिर बताया। उसने फरार आरोपी की पहचान अपने सगे भाई अनस के रूप में कराई। पुलिस के अनुसार, आमिर ने पूछताछ में बताया कि दोनों छुट्टा घूमने वाली गायों को पकड़कर कांशीराम कॉलोनी स्थित एक ठिकाने पर ले जाते थे, जहां उनकी कटान कर गोमांस बेचा जाता था। छापे में हुआ गोकशी का भंडाफोड़ आमिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसी दिन कांशीराम कॉलोनी में एक खंडहरनुमा मकान पर छापा मारा। वहां का दृश्य देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मकान से बड़ी मात्रा में गोमांस, गाय के क्षतिग्रस्त अवशेष, चाकू, चापड़, अन्य धारदार औजार और एक तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक मौके से करीब 355 किलो गोमांस बरामद हुआ। 10 लोग मिले, आठ गिरफ्तार, दो वहां से भी फरा छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर 10 लोग मिले, जो कथित तौर पर गोवंश काटने में लगे थे। इनमें से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। उधर, मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ अनस भी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के जिलों में भी उसकी तलाश की जा रही है और उसके परिचितों व रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के सामने चुनौती गोली लगने के बावजूद आरोपी का पुलिस घेरा तोड़कर भाग निकलना पुलिस के लिए भी चुनौती बना हुआ है। पुलिस अस्पतालों और निजी क्लीनिकों पर भी नजर बनाए हुए है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि एक आरोपी फरार हुआ था जिसकी तलाश कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में रेलवे स्टेशन चौराहे पर वन विभाग की छापेमारी:4 तस्कर गिरफ्तार, प्रतिबंधित कटरूआ की अवैध बिक्री का भंडाफोड़
    Next Article
    शराब पीने के विरोध पर पत्नी को पीटकर मार डाला:बच्चे बोले- अम्मी के सीने पर लात-घूसें मारे थे, हैलट अस्पताल में छोड़कर भागा पति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment