Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीने के विरोध पर पत्नी को पीटकर मार डाला:बच्चे बोले- अम्मी के सीने पर लात-घूसें मारे थे, हैलट अस्पताल में छोड़कर भागा पति

    2 hours ago

    1

    0

    शराब पीने का विरोध करने पर पति की पिटाई से घायल महिला की मंगलवार सुबह पनकी के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पति ने उसके सीने पर लात–घूसों से ताबड़तोड़ वार कर मरणासन्न कर दिया था। घायल पत्नी को आरोपी हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला था। जिसके बाद परिजनों ने उसे पनकी के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। 2015 में फर्रुखाबाद निवासी युवक ने किया था निकाह नौबस्ता मछरिया बरकाती मस्जिद निवासी भाई शीबू ने बताया कि उनकी बहन 32 वर्षीय शीबा का निकाह 2015 में फर्रुखाबाद जिले के घोड़ा नक्खास निवासी दिलशाद उर्फ खलीफा के साथ हुआ था, उनके जिससे चार बच्चे हैं। आरोप है कि नशे का लती दिलशाद आए दिन शराब पीकर बहन को प्रताड़ित कर मारता पीटता था। पिछले सप्ताह वह शराब के नशे में धुत होकर आया और बहन पर एक हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया, बहन के मना करने पर मारपीट कर शीबा को मरणासन्न कर दिया। भाई का आरोप है कि ससुरालीजन पूरी घटना जानने के बावजूद बहन को बचाने नहीं पहुंचे। बहन के मरणासन्न होने के बाद पति उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला। जिसके बाद जानकारी पर वह हैलट पहुंचे औैर बहन को पनकी के जेएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शीबा के बच्चों ने बताया कि शराब पीकर पिता ने उनकी मां के सीने पर लातों–घूसों से कई बार वार किया था। नौबस्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जिसके बाद गंभीर रूप से घायल शीबा की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुठभेड़ में गोली लगने के बाद भाग निकला बदमाश:प्रयागराज में 3 दिन से पुलिस तलाश में जुटी लेकिन नहीं मिला सुराग
    Next Article
    चारबाग और डालीगंज में बारिश, गोमतीनगर में धूप:दो दिन से उमस कर रही परेशान, आज हवा के साथ बरसात के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment