Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैदान में पागल हुए चीनी टैंक, बांग्लादेश पर कर दिया हमला!

    19 hours ago

    1

    0

    जंग के मैदान में लड़ने वाले चीनी टैंक गद्दार निकले। इन्होंने चीन का ही नाम डुबो दिया है। इन टैंकों ने उन्हीं को मारना शुरू कर दिया जिन्होंने इन्हें खरीदा था। चीन के टैंक अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के सैनिकों को मार रहे हैं। ताजा मामला बांग्लादेश से आया है। बांग्लादेश के चिटगोंग में फायरिंग अभ्यास के दौरान चीनी मूल के टैंक में विस्फोट हो गया। यानी गोला दागते ही यह टैंक खुद फट गया। इस चीनी टैंक का टारगेट आगे था। लेकिन इस चीनी टैंक ने अंदर बैठे ही बांग्लादेशी सैनिकों को मार दिया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस चीनी टैंक में बैठे बांग्लादेश के दो क्रूज सदस्यों की मौत हो गई। इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina की बेटी Saima Wazed का WHO से इस्तीफा, Tedros के नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवालबांग्लादेश ने कहा है कि वह टैंक में हुए विस्फोट के कारणों की जांच कर रहा है। आपको बता दें कि चीनी टैंक यही हरकत पाकिस्तान के साथ कर चुके हैं। कुछ समय पहले पाकिस्तानी सेना को उनके लेटेस्ट टैंक मिले थे। इन टैंकों को चीन ने ही पाकिस्तान के लिए बनाया था। पाकिस्तान ने चीन की मदद से बनाए गए इन टैंकों का नाम हैदर रखा था। हैदर टैंकों को जब टेस्टिंग के लिए मैदान में उतारा गया तो इन्होंने इधर-उधर कहीं भी गोले दागने शुरू कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन टैंकों के इंजन और चसेस में गड़बड़ी आ गई थी। ट्रायल के दौरान हैदर टैंक के गोले टारगेट से दूर जाकर गिरे लेकिन इसके बावजूद इन टैंकों को पाकिस्तानी सेना में शामिल कर लिया गया। पाकिस्तान ने हैदर टैंक इसलिए बनाए थे ताकि वो भारत के मुख्य बैटल टैंक T90 के सामने खड़े हो सके। लेकिन हैदर टैंको ने बेकाबू होकर पाकिस्तानी बटालियन पर ही गोले दागने शुरू कर दिए। इसे भी पढ़ें: हसीना को खींचकर लाएंगे, फांसी पर चढ़ाएंगे...अब सीधे आंखें दिखा रहा बांग्लादेशवैसे आपको याद दिला दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में लगा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम भी सोता रहा। भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों और लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर हमले किए। लेकिन उस एयर डिफेंस सिस्टम को कुछ नहीं पता चला। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत की तरफ चीन की पीएल-15 एयर टू एयर मिसाइल भी दागी थी। लेकिन यह मिसाइल साबुत की साबुत बिना फटे भारत में गिर गई। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Summit 2024: New Delhi में Minister Lamola की दस्तक, President Ramaphosa के साथ Global Governance पर चर्चा
    Next Article
    मरते-मरते बचे जेलेंस्की, साथ में पत्नी भी थीं तभी रूस ने दाग दिया...जानें क्या हुआ?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment