Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 5 पीढ़ियों से रावण बना रहा मुस्लिम परिवार:जाहिद बोला- कमाई नहीं, भगवान की सेवा है,दादा-परदादा से सीखी कला

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मंगलवार को दशहरे पर रामलीला मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण और 60 फीट ऊंचे अहिरावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी होगी। रावण के पुतले को जाहिद खान का परिवार तैयार करता है। उनका परिवार पिछले पांच पीढ़ियों से यह काम कर रहा है। जाहिद ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद से ही पुतले बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। इस बार उनके परिवार के पांच भाइयों और पांच अन्य कारीगरों ने करीब डेढ़ महीने में दोनों पुतले तैयार किए हैं। रावण के पुतले में करीब 120 बांस और 300 किलो कागज का इस्तेमाल हुआ है। वहीं, अहिरावण का पुतला बनाने में करीब 100 बांस लगे हैं। 2 हजार रुपये प्रति फीट आती है लागत जाहिद के मुताबिक, पुतला बनाने में करीब 2 हजार रुपये प्रति फीट खर्च आता है। उनका परिवार हर साल दशहरे पर 10 से 12 पुतले बनाता है। मथुरा के अलावा सदर बाजार, गोकुल, कृष्णा नगर और महावन में भी पुतले तैयार करता है। जाहिद ने बताया कि उनके पिता छोटे खान और दादा मुगल खान भी यही काम करते थे। उनके लिए यह सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि भगवान की सेवा है। पुतला जलने और उत्सव के दौरान लोगों की खुशी देखकर उन्हें संतोष मिलता है। मैदान में मंच और आतिशबाजी की तैयारी श्री रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। राम-रावण युद्ध के मंचन के लिए 80 फीट लंबा और 120 फीट चौड़ा मंच बनाया गया है। दशहरा मेला मंत्री अजय कांत गर्ग ने बताया कि शिवकाशी, भरतपुर और दिल्ली के आतिशबाज आतिशबाजी करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी के साथ ड्रोन से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। मैदान में दर्शकों के बैठने और सजावट की व्यवस्था की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल देखने आए 2 पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत:एक पार्किंग तो दूसरी परिसर में चक्कर खाकर गिरा, हॉस्पिटल भेजा गया
    Next Article
    'रा‌वण चुनाव लड़ता तो भ्रष्टाचार को खत्म करता':रामलीला के कलाकार बोले- उसके हृदय में बसते थे श्रीराम, आज हरण नहीं अपहरण होता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment