Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बारिश, ठंड बढ़ी:तेज हवा चलने से तापमान लुढ़का, सुबह से बादल छाए हैं

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण एक बार फिर सर्दी बढ़ी गई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म मौसम के बाद आए इस बदलाव ने लोगों को हैरान कर दिया। देर रात हुई बूंदाबांदी से वातावरण में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार तड़के से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हालांकि, दिन में बीच-बीच में सूरज निकलने की भी संभावना है। सुबह के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई, जिसके चलते कई लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। इस मौसमी बदलाव से शहर का माहौल सुहावना हुआ है, लेकिन ठंड का असर फिर से महसूस किया जा रहा है। आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यदि दिन में धूप निकलती है, तो दोपहर के समय हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहने की संभावना है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को लग रहा था कि सर्दी का मौसम समाप्त हो गया है। हालांकि, इस मौसमी बदलाव और बूंदाबांदी ने एक बार फिर ठंड का अहसास करा दिया है। मथुरा में मौसम का यह बदला हुआ रूप चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इसके अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं। बदलते मौसम के कारण बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में आए इस बदलाव से खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और शाम की हल्की ठंड को देखते हुए गर्म कपड़े पहनें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में स्कूटी पर 5 से अधिक छात्र:स्कूटी दौड़ाने की वीडियो सामने आने पर ट्रैफिक पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मथुरा में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की:मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जवाबी गोली चलई, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment