Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की:टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई, पिस्टल छीनकर दागी गोलियां; दिल्ली ले जाया जा रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के पास आरोपी ने सिपाही से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। आरोपी पश्चिम बंगाल से हत्या के एक मामले में ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ 118 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना नौहझील थाना क्षेत्र में हुई। टॉयलेट जाने के बहाने पुलिस की गाड़ी रुकवाई दिल्ली नॉर्थ वेस्ट जोन की स्पेशल स्टाफ टीम पश्चिम बंगाल से वसीम अकरम उर्फ लंबो को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ला रही थी। उसे जहांगीरपुरी में हुई हत्या के एक मामले में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम उसे सड़क के रास्ते दिल्ली ले जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-64 के पास वसीम ने टॉयलेट जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी रोककर उसे सड़क किनारे ले गई। कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, सड़क किनारे पहुंचते ही वसीम ने एक कांस्टेबल की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर गोली चला दी। फायरिंग में दिल्ली पुलिस के एसआई अजय कुमार के हाथ में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें वसीम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल एसआई और आरोपी को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। आरोपी पर 118 से ज्यादा मुकदमे दर्ज सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि वसीम अकरम को दिल्ली पुलिस हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आ रही थी। उसके खिलाफ 118 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग की घटना के संबंध में नौहझील पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने किस तरह कांस्टेबल की पिस्टल अपने कब्जे में ली और घटना के दौरान उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों की क्या भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंग रोड निर्माण से सुल्तानपुर आइमा का संपर्क मार्ग ध्वस्त:रायबरेली में ग्रामीणों ने विधायक से की सर्विस लेन बनाने की मांग
    Next Article
    देवरिया में युवक ने किशोरी से रेप किया:स्कूल जाते समय बहलाकर ले गया, सहेली के घर छोड़कर फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment