Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव, 25 चौराहों पर साज-सज्जा शुरू:कृष्ण नगरी रंगीन रोशनी से जगमगाएगी, तैयारियां अंतिम चरण में

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के 5253वें जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जन्माष्टमी पर्व पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए कृष्ण नगरी को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। सोमवार को शाम करीब 4 बजे नगर निगम द्वारा शहर के लगभग 25 प्रमुख चौराहों और तिराहों की विशेष साज-सज्जा कराई जा रही है। सोमवार को डीग गेट चौराहे पर रंगीन कपड़ों से सजावट का कार्य शुरू हो गया। नगर निगम की टीमें चौराहों को आकर्षक बनाने में जुटी हैं। इन चौराहों पर विभिन्न रंगों के कपड़ों से सजावट के साथ-साथ रात में शहर को रंगीन रोशनी से जगमगाने के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इस बार जन्माष्टमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की संभावना है। मंदिरों के साथ-साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और तिराहों पर भी भारी भीड़ रहने की उम्मीद है। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। नगर निगम का उद्देश्य जन्माष्टमी के दौरान शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रमुख चौराहों की साज-सज्जा के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि रात में शहर की सुंदरता बढ़ाई जा सके। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए नगर निगम द्वारा शहर की साज-सज्जा का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 25 प्रमुख चौराहों और तिराहों को सजाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की टीमें विभिन्न स्थानों पर लगातार कार्य कर रही हैं ताकि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदलते मौसम से जिला अस्पताल में मरीज बढ़े:उल्टी-दस्त और टाइफाइड के मामले सामने आए
    Next Article
    हिंदू कॉलेज में प्रवेश परीक्षा संपन्न, 867 परीक्षार्थी शामिल:एलएलबी, एमएड और एलएलएम पाठ्यक्रमों के लिए हुई परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment