Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में खूनी खेल: पत्नी से विवाद के बाद पति ने तमंचे से उड़ाया सिर, फिर खुद को भी गोली मारकर दी जान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद उसने उसी तमंचे से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरे हत्याकांड सह आत्महत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी।इसे भी पढ़ें: Karnataka कांग्रेस में बड़ा भूचाल! मंत्री Ramalinga Reddy का इस्तीफा, जानें सिद्धारमैया और DK Shivakumar के बीच कैसे बदलेगा सत्ता का समीकरण  पुलिस अधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना हाईवे थाना क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को घटी। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र के कंधारी गांव की पोखन (23) पिछले कुछ दिन से अपनी सहेली रागिनी के घर रह रही थी। उसने पांच साल पहले झांसी के छिबराबारी, भेल निवासी मिथुन (27) से प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद किसी विवाद के चलते दोनों अलग रहने लगे थे। पोखन गोंडा में एक स्पा सेंटर में काम कर रही थी, जबकि मिथुन झांसी में ही काम करता था। आठ दिन पहले पोखन मथुरा आकर सहेली रागिनी के साथ रहने लगी और एक ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया। एसपी सिटी के अनुसार, मिथुन बृहस्पतिवार को ही पत्नी को ढूंढता हुआ मथुरा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि घर पर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी कहासुनी शुरू हो गई। दंपति के बीच विवाद का एक मामला न्यायालय में भी लंबित था। पुलिस अधिकारी के अनुसार आशंका है कि मिथुन इसी मामले को खत्म करने के लिए पोखन पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस के मुताबिक गुस्से में आकर मिथुन ने साथ लाए तमंचे से पोखन को गोली मार दी। पोखन के गिरते ही मिथुन ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई।इसे भी पढ़ें: Yogi Adityanath Birthday: कैसे बने 'Bulldozer Baba', UP की Politics में ऐसे लिखी सफलता की कहानी सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रशांत कपिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में दंपति के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran War LIVE: ओमान के तेल टर्मिनल के पास ड्रोन हमला, कच्चे तेल की लोडिंग रोकी गई, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी
    Next Article
    Jharkhand Politics में नया ट्विस्ट, Rajya Sabha सीट पर JMM के दावे से INDIA Alliance में खींचतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment