Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महिलाओं ने किया हंगामा:बांके बिहारी मंदिर कमेटी के सदस्य को दी धमकी, FIR दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के घर रविवार को कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही महिलाओं ने हंगामा किया। सेवायत दिनेश गोस्वामी का आरोप है कि महिलाओं ने उनको जूतों से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गोस्वामी की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही महिलाएं रविवार को हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के बिहारी पुरा स्थित पैतृक घर पहुंची। यहां उन्होंने किराए पर ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही चेतना से दिनेश गोस्वामी के बारे में जानकारी ली। किराएदार द्वारा दिनेश गोस्वामी के मौजूद न रहने की बात कही। इसके बाद वह कुछ देर रुकीं और चली गईं। किरायेदार से कहा- दिनेश गोस्वामी को जूते से मारेंगे उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने घर पर पहुंच कर हंगामा किया और किरायेदार से कहा कि वह दिनेश गोस्वामी को जयपुर से आने पर जूतों से मारेंगी और घर को आग लगा देंगे। इस दौरान बाहर गली में कुछ पुरुष गोस्वामी भी खड़े थे। महिलाओं ने 108 दिन तक प्रदर्शन किया था दिनेश गोस्वामी का आरोप है कि इन महिलाओं ने पहले 108 दिन सरकार और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। नारेबाजी कर आम जनता में भ्रम फैलाया था। जिसका उन्होंने विरोध किया। खजाना खुलने के दौरान भी अभद्र व्यवहार किया,उनको कुल द्रोही कहा। दिनेश गोस्वामी का कहना है कि उनको अपनी जान का खतरा है। उनको सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। पुलिस ने दर्ज की FIR इस मामले में पुलिस ने दिनेश गोस्वामी की शिकायत पर अंकित गोस्वामी,गोवर्धन गोस्वामी,रेनू गोस्वामी के अलावा 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 191(2),352,351(2),351(3) और 333 धारा लगाई है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक सुबोध कुमार को सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत सहायक ने दोस्त के साथ किया छात्रा से दुष्कर्म:बागपत के बड़ौत में एक होटल के अंदर हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, दोनों गिरफ्तार
    Next Article
    अमेठी में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले नजरबंद, कहा- सरकार आवाज दबा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment