Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में महानगर और जिला कार्यकारिणी घोषित:नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षद भी किए नामित, चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को साधने की हुई कोशिश

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा महानगर और जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसके साथ ही नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षद भी नामित किए हैं। कार्यकारणी और मनोनीत पार्षद में चुनाव को ध्यान में रखते हुए नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को स्थान देकर साधने की कोशिश की गई है।कार्यकारणी गठन से पहले हुई कोर कमेटी की मीटिंग में परिवारवाद का मुद्दा भी उठा था। जिसे दरकिनार कर कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। मनोनीत पार्षद में 2 महिला मथुरा वृंदावन नगर निगम के लिए मनोनीत किए गए पार्षदों में 2 महिला हैं। गोविंद नगर मथुरा की रहने वाली विमला महावर तो वृंदावन व्यास घेरा की रहने वाली शशि शुक्ला को मनोनीत पार्षद नामित किया गया है। इसके अलावा अशोक राज सिंह,गणेश अग्रवाल उर्फ प्रकाश, विष्णु अग्रवाल,संजीव गुलाटी,जितेंद्र भारद्वाज,विष्णु सैनी,मुन्ना लाल निषाद और शिव कुमार रावत को मनोनीत पार्षद नामित किया गया है। संजय शर्मा बने महानगर उपाध्यक्ष भाजपा महानगर की घोषित कार्यकारणी में वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा को इस बार स्थान दिया गया है। विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़कर राजनीति की शुरुआत करने वाले संजय शर्मा को महानगर में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रामकृष्ण पाठक,सुरेंद्र सिंह,सुनीता,परशुराम सिंह,ललित गौतम,मलय राठौर और बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक रहे चंद्रपाल कुंतल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनीत शर्मा को दी महामंत्री पद की जिम्मेदारी भाजपा महानगर कार्यकारिणी में वृंदावन मंडल के अध्यक्ष रहे विनीत शर्मा को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा ज्ञानेंद्र सिंह राणा,कुंजबिहारी चतुर्वेदी को भी महामंत्री बनाया गया है। 8 कार्यकर्ताओं को मंत्री बनाया गया है। जिसमें अंकुर गुर्जर,मनोज ठाकुर के के गौतम, पूजा चौधरी,दीपक गोला,कल्पना गर्ग, नीलम और पूनम वाल्मिक हैं। महानगर के कोषाध्यक्ष पद के दायित्व की जिम्मेदारी हेमंत गोयल खंदौली को दी गई है। जिला कार्यकारणी में 20 में से 4 महिला कार्यकर्ताओं को दिया स्थान भाजपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा में मुदिता शर्मा,जगमोहन पाठक,कमल वार्ष्णेय,अनिल चौधरी,मनीषा पराशर,वीरेंद्र गुर्जर,मुकेश वार्ष्णेय,रेखा निषाद को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महामंत्री पद पर अमन ठाकुर,सत्यपाल चौधरी और आकाश चौधरी को जगह दी है। देवेंद्र शर्मा,ज्ञानेंद्र चौहान,निर्मला बघेल,अजय जाटव रणवीर सिंह,भानु प्रताप ओम प्रकाश सैनी,सुरेश तरकर को मंत्री पद दिया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हुकुम चंद्र अग्रवाल संभालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल:मौका मिलते ही चालक फरार, चकेरी पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    रामपुर में 10 साल बाद गैस लेने पहुंचा व्यक्ति:केवाईसी न हो पाने की वजह से नहीं मिला सिलेंडर, एजेंसी पर बढ़ रही भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment