Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में 10 साल बाद गैस लेने पहुंचा व्यक्ति:केवाईसी न हो पाने की वजह से नहीं मिला सिलेंडर, एजेंसी पर बढ़ रही भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अमित दिवाकर गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता पहुंचे हैं, जो पिछले कई सालों से गैस लेने नहीं आए थे। इन उपभोक्ताओं में से कुछ लोग काम के लिए बाहर चले गए थे, जबकि कई का कहना था कि पहले गांवों में लगभग समान कीमत पर सिलेंडर आसानी से मिल जाता था। अब गांवों में गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण ये उपभोक्ता एक बार फिर एजेंसी आने को मजबूर हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि वे हाल ही में सिलेंडर ले चुके हैं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोबारा लेने पहुंच रहे हैं। एक महिला उपभोक्ता ने शिकायत की कि पहले एजेंसी घर-घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी करती थी, लेकिन अब यह सुविधा बंद हो गई है। इससे लोगों को एजेंसी तक आने में परेशानी हो रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं है, जिससे उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। एजेंसी पर केवाईसी और बुकिंग के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है अफजलपुर पट्टी निवासी असगर अली ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2022 में गैस ली थी। वहीं, शहर के राजकुमार लगभग 10 साल बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन केवाईसी अधूरी होने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका। हालांकि, एजेंसी संचालक अमित दिवाकर का दावा है कि रोजाना 200 से 300 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने पर किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में महानगर और जिला कार्यकारिणी घोषित:नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षद भी किए नामित, चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को साधने की हुई कोशिश
    Next Article
    नोएडा में 12 साल बाद PE की हो सकती बहाली:यादव सिंह प्रकरण से जुड़ा मामला, हाइकोर्ट के आदेश पर सब्मिशन, शासन को भेजेंगे रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment