Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पुलिस और प्रशासन का फ्लैग मार्च:एसपी बोले- होली पर माहौल खराब किया तो एक्शन होगा

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस प्रशासन ने शहर के अति संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ सिटी/एएसपी आशना चौधरी और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने किया। इस दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील मोहल्लों में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की हुड़दंगई, जबरन रंग डालना, नशाखोरी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी सतत निगरानी की जा रही है, ताकि अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि होली का त्योहार शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराज्यीय चेन लुटेरे कानपुर में गिरफ्तार:17 मुकदमों में वांछित, लूटी चेन बरामद
    Next Article
    कानपुर देहात में होली मिलन समारोह आयोजित:कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment