Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराज्यीय चेन लुटेरे कानपुर में गिरफ्तार:17 मुकदमों में वांछित, लूटी चेन बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी महिला से चेन लूटने वाले दो शातिर अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके कब्जे से लूटी गई चेन और अवैध असलहा बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाशों पर विभिन्न जनपदों में लूट और आर्म्स एक्ट के करीब 17 मामले दर्ज हैं। मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी सुशीला बीते 19 फरवरी को ट्रेन छूट जाने के कारण रावतपुर के नमक फैक्ट्री के पास रहने वाली अपनी बहन पुष्पा के घर रुकी थीं। देर शाम जब वह घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था। 100 से अधिक कैमरों ने खोला राज डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर भागने वाले रास्तों तक के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों शातिरों को दबोच लिया। दिल्ली और अलीगढ़ के रहने वाले हैं लुटेरे गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अलीगढ़ निवासी रवि उर्फ रोहित नागर और कल्याणपुर निवासी महेंद्र उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि महेंद्र वर्तमान में दिल्ली में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से पुलिस महिला से लूटी गई सोने की चेन,वारदात में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। क्या बोले डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग जिलों में लूट व अन्य गंभीर धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटियां फाउंडेशन ने मेरठ में होली मिलन समारोह आयोजित किया:इस्कॉन के प्रभु जी ने प्रवचन दिए, फूलों की होली खेली गई
    Next Article
    मथुरा में पुलिस और प्रशासन का फ्लैग मार्च:एसपी बोले- होली पर माहौल खराब किया तो एक्शन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment