Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर परिसर से बाइक चोरी, 3 गिरफ्तार:प्रतापगढ़ पुलिस ने बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा

    1 day ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र में मनगढ़ धाम मंदिर के बाइक स्टैंड से हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे इस मामले का खुलासा किया। कुंडा थाना क्षेत्र के लरू गांव के रहने वाले शिव प्रसाद पटेल 8 सितंबर को मनगढ़ मंदिर दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के स्टैंड में खड़ी की और दर्शन करने चले गए। जब वे वापस लौटे, तो उन्हें स्टैंड से अपनी बाइक गायब मिली। इसके बाद शिव प्रसाद पटेल ने 9 सितंबर को कुंडा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गुरुवार को कुंडा पुलिस ने चेकिंग करते हुए बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ और जांच में सामने आया कि इन तीनों ने ही मनगढ़ धाम के मोटरसाइकिल स्टैंड से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने उनकी बताई जगह से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक यादव, संजय यादव और विकास यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फफूंद लगी मिठाई मिलने पर न्यू सूरी स्वीट्स बंद:डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, जांच को भेजे नमूने
    Next Article
    फर्जी वसीयत तैयार करने वाले वकील की जमानत अर्जी खारिज:अलीगढ़ में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का संपत्ति विवाद, ADG कोर्ट ने ऐप्लिकेशन लौटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment