Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदिया कटरा चौराहे पर पाइप लाइन टूटने से हुआ गढ्ढा:मरम्मत कार्य जारी, नहीं खत्म हुआ कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, रेंगते रहे वाहन

    6 hours ago

    1

    0

    मदिया कटरा चौराहे पर सड़क धंसने की घटना के बाद अब मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन काम के चलते रास्ता संकरा हो जाने से जाम की समस्या और बढ़ गई है। पहले से ही इस मार्ग पर यातायात का दबाव रहता था, ऐसे में सड़क के एक हिस्से पर काम शुरू होने से वाहनों की लंबी कतार लग रही है। लोगों को दो मिनट का सफर तय करने में 10 से 12 मिनट तक लग रहे हैं। कल दोपहर अचानक सड़क धंसने से एक बस बीच रास्ते में फंस गई थी। बस के फंसते ही यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते मडिया कटरा से दिल्ली गेट और मानसिक स्वास्थ्य केंद्र तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर का समय होने के कारण स्कूलों की छुट्टी भी हो रही थी, जिससे कई स्कूल वैन और अभिभावकों के वाहन जाम में फंस गए। राहगीरों और दुकानदारों ने बताया कि इलाके में पानी की लाइन काफी समय से रिस रही थी। समय पर मरम्मत नहीं होने से सड़क की नींव कमजोर होती गई और आखिरकार सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और जलकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। आज की स्थिति घटना के बाद संबंधित विभाग ने गड्ढा भरने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि मरम्मत के दौरान सड़क का एक हिस्सा बंद होने से रास्ता संकरा हो गया है। पहले से जाम की समस्या झेल रहे इस मार्ग पर अब और ज्यादा दबाव बढ़ गया है। सुबह और दोपहर के समय वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं और यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं होता, तब तक लोगों को जाम से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ED की छापेमारी:मुबारकपुर में ब्रिटेन की नागरिकता मामले में मदरसे पर कार्रवाई
    Next Article
    महाशिवरात्रि 15 फरवरी को सर्वमान्य:पुरोहित दिव्यानंद ने कहा- चार प्रहर की रात्रि पूजा का है विधान, भावना से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment