Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मधुबन थानाध्यक्ष ने महिला से की अभद्रता:"तुम्हारे गुलाम नहीं" कहने का आरोप, शराब की दुकान का विरोध कर रही थीं

    1 day ago

    2

    0

    मऊ के मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें महिलाओं से कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा रहा है, "तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, जो चार-छह को लेकर आ गई हो।" वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के व्यवहार और महिला सम्मान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव की दर्जनों महिलाएं प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थीं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण बिगड़ेगा और बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसी मांग को लेकर वे प्रार्थना पत्र देने गई थीं। महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल में लगभग 30 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल थे। उनका आरोप है कि थाना प्रभारी से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया और उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार किया गया। महिला ने थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक महिला ने बताया कि थाना प्रभारी का व्यवहार उनके प्रति उचित नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने उन्हें डांटते हुए वहां से जाने के लिए कहा। वहीं, दूसरी महिला का कहना है कि थाना प्रभारी ने कथित तौर पर कहा, "हम तुम्हारे गुलाम हैं क्या," और उन्हें वहां से भगा दिया। एक अन्य महिला ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद थाना प्रभारी ने कथित रूप से यह कहते हुए विरोध को अनुचित बताया कि यह सरकारी कार्य है और इसमें ग्रामीणों को विरोध नहीं करना चाहिए। यह वायरल वीडियो कई सवाल खड़े करता है। प्रदेश सरकार लगातार महिला सम्मान, जनसुनवाई और संवेदनशील पुलिसिंग की बात करती रही है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो वास्तविक पाया जाता है, तो महिलाओं के साथ कथित तौर पर इस प्रकार की भाषा और व्यवहार को लेकर गंभीर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। वहीं यूपी कांग्रेस कमेटी ने भी एक social site X पर ट्वीट कर पुलिस के कार्यशाली पर सवाल खड़े किए हैं और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस पूरे प्रकरण पर पुलिस विभाग के अधिकारी सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में चलती ट्रेन में महिला डॉक्टर का मोबाइल चोरी:गरीब रथ एक्सप्रेस में जम्मूतवी से लौट रही थीं, लुधियाना के पास हुई वारदात
    Next Article
    शाहजहांपुर में करणी सेना के पदाधिकारी विधायक से मिले:कांट बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप पर रखने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment