Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में चलती ट्रेन में महिला डॉक्टर का मोबाइल चोरी:गरीब रथ एक्सप्रेस में जम्मूतवी से लौट रही थीं, लुधियाना के पास हुई वारदात

    1 day ago

    2

    0

    जम्मूतवी से सहारनपुर आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला डॉक्टर का मोबाइल चोरी हो गया। घटना देर रात उस समय हुई, जब ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। पीड़िता ने सहारनपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मोबाइल बरामद कराने की मांग की है। सहारनपुर आ रही थीं जीआरपी को दी गई तहरीर के अनुसार, खानआलमपुरा निवासी डॉ. अतिका बानो पत्नी शाहनवाज सिद्दीकी 5 जुलाई को अपने पति मोहम्मद शाहनवाज और पुत्र मोहम्मद हारिस के साथ ट्रेन संख्या 12208 कठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस से जम्मू तवी से सहारनपुर आ रही थीं। परिवार कोच जी-8 की सीट संख्या 43 (अपर बर्थ) पर यात्रा कर रहा था। डॉ. अतिका बानो ने बताया कि 6 जुलाई की सुबह करीब 3:30 से 4:15 बजे के बीच, जब ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंची, तब वह अपनी सीट पर सो रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पास रखा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। नींद खुलने पर मोबाइल गायब मिला। इसके बाद उन्होंने और उनके पति ने पूरे कोच में काफी तलाश की, लेकिन मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सूचना दी पीड़िता के अनुसार, घटना के तुरंत बाद उनके पति ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर चोरी की सूचना दर्ज कराई। सहारनपुर पहुंचने के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि अज्ञात चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया जाए, ताकि उसे बरामद किया जा सके और सिम कार्ड का किसी भी प्रकार का दुरुपयोग रोका जा सके। जीआरपी ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में तालाब से मिले 31 पासपोर्ट:गिट्टी भरी बोरी में डुबोकर फेंके गए थे, विदेश भेजने वाले एजेंटों की भूमिका संदिग्ध
    Next Article
    मधुबन थानाध्यक्ष ने महिला से की अभद्रता:"तुम्हारे गुलाम नहीं" कहने का आरोप, शराब की दुकान का विरोध कर रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment