Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ DM ने मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड का किया निरीक्षण किया:फाइलों के रख-रखाव, योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया

    3 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर फाइलों के रख-रखाव, योजनाओं की प्रगति और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थापना रजिस्टर, सर्विस बुक, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और शिकायत पंजिका की जांच की। मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर, प्रधानमंत्री आवास योजना की पत्रावलियां और व्यक्तिगत पत्रावलियों का भी गहनता से अवलोकन किया गया। सभी फाइलों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पटल सहायक और खंड विकास अधिकारी को सभी अभिलेखों का उचित ढंग से रखरखाव करने और अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन के लिए मूल रजिस्टर तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने विकासखंड के सभी एडीओ से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। ग्रांट रजिस्टर के अवलोकन में पाया गया कि दो बंद हो चुकी परियोजनाओं की अप्रयुक्त धनराशि अभी भी शेष है। जिलाधिकारी ने इस अप्रयुक्त धनराशि को संबंधित मदों में वापस जमा कराने और सूचित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय परीक्षण और क्रॉस चेकिंग अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विकासखंड कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निष्पादन ठीक ढंग से करने को कहा। साथ ही, विकासखंड स्तर पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी मोहम्दाबाद गोहना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:बुआ के घर शादी में जा रहे थे, रोडवेज ने मारी टक्कर
    Next Article
    दहेज हत्या के दो आरोपियों को उम्रकैद:8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, 23 हजार का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment