Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या के दो आरोपियों को उम्रकैद:8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, 23 हजार का जुर्माना भी लगाया

    5 hours ago

    1

    0

    दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में शनिवार को अदालत ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी ने सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया। दोषियों पर अलग-अलग अर्थदंड भी लगाया गया है। यह घटना थाना गोल्हौरा क्षेत्र के तिघरा गांव की है। वर्ष 2018 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया था कि दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर साधुसरन पुत्र स्व. भदई, निवासी तिघरा, थाना गोल्हौरा को दोषी करार दिया। उसे आजीवन कारावास की सजा के साथ ₹18,000 का अर्थदंड भी लगाया गया। इसी मामले में जटाशंकर पुत्र साधुसरन, निवासी तिघरा, थाना गोल्हौरा को भी दोषी पाया गया। अदालत ने उसे भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई और ₹23,000 का अर्थदंड लगाया है। अभियोजन पक्ष ने मामले में साक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे आरोप सिद्ध हो सके। इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला है। अदालत के इस निर्णय को दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है। यह फैसला दर्शाता है कि मजबूत साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के साथ महिलाओं के प्रति अत्याचारों में दोषियों को कठोर दंड दिया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ DM ने मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड का किया निरीक्षण किया:फाइलों के रख-रखाव, योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया
    Next Article
    नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती पुलिस ने पीड़िता को परिजनों को सौंपा, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment