Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरजी पीजी कॉलेज में 33 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा:सजावटी मछली पालन की जानकारी दी गई, प्रतिभागी बोले- प्रतिमाह ₹40 हजार तक कमा सकेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित 33 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स 27 फरवरी को पूरा हो गया। कोर्स में मछलियों की पहचान, ब्रीडिंग, फीडिंग टेक्नोलॉजी और रोग प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी गई। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस दौरान प्रतिभागियों ने कहा- यह कोर्स स्वरोजगार की दिशा में आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाता है। 30 से 40 टैंकों के साथ सजावटी मछली पालन व्यवसाय शुरू करके प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपए कमाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और ज्ञानवर्धक व्याख्यान बेहद उपयोगी रहे। एक्वेरियम सेटिंग, टैंक रखरखाव, मछलियों के स्वास्थ्य प्रबंधन और जल गुणवत्ता बनाए रखने के व्यावहारिक सत्रों को विशेष सराहना मिली। डीन प्रोफेसर कल्पना चौधरी ने एक्वेरियम से जुड़े लघु उद्योगों के अवसरों की जानकारी देते हुए भविष्य में विभागीय मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की सराहना की। कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर मंजू सिंह ने सफल आयोजन के लिए प्राचार्या एवं डीन का आभार व्यक्त किया। साथ ही गेस्ट फैकल्टी मिस अंजलि, मिस पूर्वा तथा सहयोगी सदस्यों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया। कोर्स का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी के संरक्षण तथा जंतु विज्ञान विभाग की अध्यक्ष एवं डीन ऑफ साइंसेज प्रोफेसर कल्पना चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर मंजू सिंह के निर्देशन में पाठ्यक्रम संचालित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 180 किलो खोया जब्त, नमूने भरे:होली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, खाद्य सामग्रियों पर विशेष नजर
    Next Article
    जालौन अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान जारी:दोपहर 1 बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment