Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में बेसमेंट में चल रहा देवराज कैफे सील:नगर पंचायत के कई नोटिस के बाद भी नहीं माना संचालक, एसडीएम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में कैलेंडर तिराहे के पास स्थित देवराज कैफे को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नगर पंचायत ने सील कर दिया। यह कैफे नियमों की अनदेखी कर बेसमेंट में चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री भी मौके पर मौजूद थीं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा और फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि कैफे संचालक को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे। उसे नियमों का पालन करने और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने को कहा गया था। इसके बावजूद कैफे का संचालन जारी रखा गया। बताया गया कि बेसमेंट में कैफे चलाए जाने की शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत ने मामले की जांच की थी। जांच के बाद संचालक को नियमों का पालन करने के लिए नोटिस दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस देने के बाद भी कैफे चलता रहा। देवराज कैफे के खिलाफ हुई कार्रवाई मंगलवार को नगर पंचायत की टीम एसडीएम की मौजूदगी में मौके पर पहुंची। टीम ने कैफे को बंद कराया और नियमों के तहत सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई थी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा ने बताया कि भवन और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े नियमों का पालन करना सभी संचालकों के लिए जरूरी है। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी नियमों की अनदेखी करने पर देवराज कैफे के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने साफ किया कि नगर क्षेत्र में बिना अनुमति या तय मानकों के खिलाफ चल रहे प्रतिष्ठानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर तहसीलदार सुधांशु कुमार, सीओ जितेंद्र सिंह, कोतवाल कमलकांत वर्मा, फायर सर्विस के अधिकारी, नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में श्री कृष्ण छठी महोत्सव:9 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, दोपहर 2 बजे से जुड़ेंगे श्रद्धालु
    Next Article
    'मेरे घरवाले अब मुझे ढूंढने की कोशिश न करें':फर्रुखाबाद में युवक ने सुसाइड नोट छोड़ गंगा में लगाई छलांग, पिता से 100 रुपए लेकर निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment