Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरे घरवाले अब मुझे ढूंढने की कोशिश न करें':फर्रुखाबाद में युवक ने सुसाइड नोट छोड़ गंगा में लगाई छलांग, पिता से 100 रुपए लेकर निकला था

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ढाई घाट पुल से एक 25 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। युवक ने कूदने से पहले पुल पर अपने कपड़े और एक सुसाइड नोट छोड़ा। सुसाइड नोट में युवक ने अपना नाम गौरव उर्फ चंदन बताया। युवक एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र का रहना वाला है। जो अपने पिता से सुबह 4:30 बजे 100 रुपये लेकर घर से घूमने के लिए निकला था। नोट में उसने अपने परिवार से उसे न ढूंढने की अपील की है। पुल से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब पुल पर रखे कपड़ों और सुसाइड नोट पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुल के किनारे दुकान लगाए साधु-संतों को इसकी जानकारी दी। साधु-संतों ने तुरंत शमशाबाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पुल पर मिले सुसाइड नोट और कपड़ों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल सुसाइड नोट के आधार पर युवक की पहचान हो गई है। देखिए तस्वीरें- जानिए पूरा मामला विस्तार से… कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला छेदालाल गौड़ में रहने वाले 30 साल के गौरव गुप्ता उर्फ चंदन मंगलवार सुबह अपने घर से निकले थे। उन्होंने अपने पिता से 100 रुपये लिए और घूमने जाने की बात कहकर निकले। घंटों इंतजार के बाद भी जब गौरव घर नहीं लौटे, तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने परिवार को जानकारी दी कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र में ढाई घाट पुल के पास गौरव के कपड़े और एक पर्चा मिला। गौरव गुप्ता उर्फ चंदन, जो रमेश चंद्र गुप्ता के बेटे हैं, मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकले थे। उन्होंने अपने पिता से 100 रुपये लिए और कहा कि वह घूमने जा रहे हैं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए और उनका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिवार परेशान हो गया। परिजनों ने अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और गौरव के दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ढाई घाट पुल के पास मिले कपड़े इसी दौरान, सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने परिवार को बताया कि फर्रुखाबाद के शमशाबाद इलाके में ढाई घाट पुल के पास गौरव के कपड़े मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि गौरव ने पुल से नदी में छलांग लगा दी है। मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा था, 'पापा मुझे ढूंढना नहीं, मैं कूद गया हूं।' यह जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन तुरंत ढाई घाट पहुंच गए। वे नदी की तरफ देखते रहे, अपने बेटे के सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे थे। पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से नदी में गौरव की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक गौरव का कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस लगातार नदी में कर रही तलाश पुलिस लगातार नदी में उसकी तलाश करा रही है। इधर गौरव के लापता होने की सूचना के बाद से परिवार में मातम जैसा माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते पल के साथ उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है और सभी गौरव के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस मामले की जांच के साथ युवक की तलाश में जुटी हुई है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी:कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया; पढ़िए कैसे मर्डर की साजिश रची 20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बेसमेंट में चल रहा देवराज कैफे सील:नगर पंचायत के कई नोटिस के बाद भी नहीं माना संचालक, एसडीएम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
    Next Article
    बिजली कटौती से नाराज महिलाओं ने SE कार्यालय घेरा:हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं; अभद्रता के आरोप में कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment