Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:मंगलसूत्र-बाली और पर्स लूटा था, पैर में लगी गोली; 2 साथी अंधेरे में भागे

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक उर्फ प्रिंस यादव (23) निवासी टेघुनिया गोविंदपुर, थाना घोसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को उसने अपने दो साथियों के साथ चकरा से जमीन सहरुल्ला जाने वाले रास्ते पर एक महिला से छिनैती की थी। आरोपियों ने महिला का मंगलसूत्र, कान की बाली और पर्स छीन लिया था और बाइक से फरार हो गए थे। इस मामले में हलधरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक 11 और 12 सितंबर की देर रात मुखबिर से बदमाशों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद हलधरपुर पुलिस टीम ने जमीन बेरुकी की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने अपनी सुरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें मयंक उर्फ प्रिंस यादव के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा भेजा। झाड़ियों का फायदा उठाकर 2 साथी फरार मुठभेड़ के दौरान मयंक के दो साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों की पहचान राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर के रूप में हुई है। दोनों घोसी थाना क्षेत्र के रसड़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। तमंचा, कारतूस, जेवर और बाइक बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक 9 एमएम का खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा एक की-पैड मोबाइल फोन, पीली धातु की एक जोड़ी कान की बाली और घटना में इस्तेमाल की गई होंडा शाइन बाइक भी मिली है। पुलिस के मुताबिक बरामद कान की बालियां 5 सितंबर को महिला से हुई छिनैती की घटना से जुड़ी हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरी से गैंगस्टर एक्ट तक कई केस दर्ज पुलिस के अनुसार मयंक उर्फ प्रिंस यादव घोसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दोहरीघाट, मधुबन और सरायलखंसी थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, अवैध हथियार, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के नेतृत्व में की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में युवक की हत्या का मामला:दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों पर 9 और 12 केस; तिवारीपुर गांव में शुक्रवार को हुई थी वारदात
    Next Article
    फर्रुखाबाद में रामगंगा खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर:111 गांव बाढ़ की चपेट में, गंगा का जलस्तर खतरे के निशान पर; कटान रोकने का काम जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment