Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:युवती को लिफ्ट देकर जा रहा था, गंभीर चोट लगने से मौके पर तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कचहरी मोड़ से 50 मीटर पहले वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के मरदह थाना अंतर्गत पीपनार निवासी अंकित सिंह (पुत्र प्रमोद सिंह) के रूप में हुई है। अंकित अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, अंकित सिंह बढूआ गोदाम की तरफ से आ रहे थे। कचहरी मोड़ के पास उन्होंने एक युवती को लिफ्ट दी थी। बाइक सवार अंकित ने हेलमेट पहना हुआ था, इसके बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई। रात करीब 11:30 बजे, जैसे ही बाइक कचहरी मोड़ के पास बुनकर कॉलोनी के सामने पहुंची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंकित सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार युवती प्रिया गुप्ता, जो सिवान जिला (बिहार) की निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि प्रिया गुप्ता मऊ में रहकर सिलाई का काम करती हैं। घटना की रात वह एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रही थीं और उन्होंने अंकित सिंह से लिफ्ट मांगी थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर के मिश्रिख नगर पालिका में आयकर विभाग का छापा:ईओ नगर पालिका और बाबू से पूछताछ जारी, टेंडर और आय-व्यय रिकॉर्ड खंगाले
    Next Article
    उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक की हत्या:नोएडा में फुटपाथ पर हुआ था झगड़ा, सिर पर पत्थर मारकर नाले में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment