Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग:तेज लपटें देखकर सहमे लोग, बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाता दिखा युवक

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। डीसीएसके पीजी कॉलेज के बगल स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सुबह करीब 9 बजे दुकानदार अजय मद्धेशिया की दुकान में हुई। बताया जा रहा है कि दुकानदार कुछ सामान छान रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में मौजूद सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड तथा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास दहशत का माहौल बन गया। इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सिलेंडर से तेज लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं, और एक युवक आग बुझाने के लिए बाल्टी से पानी डालता नजर आ रहा है। हालांकि, आग कुछ देर तक धधकती रही। लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में रोडवेज बस ने युवक को कुचला:अलीगढ़ रोड पर हुई घटना, अकेला रहता था, पिता रोडवेज कर्मी थे
    Next Article
    Dhurandhar 2: रिलीज से पहले सारा अर्जुन ने बताया कौन है असली 'धुरंधर', सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment