Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में रोडवेज बस ने युवक को कुचला:अलीगढ़ रोड पर हुई घटना, अकेला रहता था, पिता रोडवेज कर्मी थे

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रुहेरी के निकट अलीगढ़ रोड पर एक रोडवेज बस ने युवक को कुचल दिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी 30 वर्षीय रूसी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूसी लंबे समय से कैलाश नगर में अकेला रहता था। उसके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में वहां नहीं है। उसके पिता रोडवेज में कर्मचारी थे, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने परिजनों से कर रही संपर्क... घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है, क्योंकि परिवार के कुछ सदस्य शहर से बाहर रहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में परिषदीय-विद्यालय की परीक्षा में पंडित प्रश्न पर विवाद:कक्षा 7 की संस्कृत में आया प्रश्न, शिक्षक बोले- जानबूझकर पाठ्यक्रम से बाहर का प्रश्न दिया
    Next Article
    मऊ में दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग:तेज लपटें देखकर सहमे लोग, बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाता दिखा युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment