Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में दर्जनभर गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल:स्कूली छात्र और स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में करहा बाजार से घुटमा होते हुए अरेला और आसपास के करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर तीन से चार स्कूल भी स्थित हैं, जिसके चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी सड़क से होकर स्कूल आते-जाते हैं। छात्राओं प्रिया कुमारी और गरिमा भारती ने सड़क की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि गड्ढों के कारण स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे कई बार छात्र-छात्राएं गिरकर घायल हो जाते हैं और उनकी स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क के जल्द निर्माण या मरम्मत की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी अश्वनी सरोज और मोहम्मद कौसर आजमी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों द्वारा मिट्टी ढोई जाती थी। भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क खराब हो गई और तब से इसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। बारिश के दिनों में जलभराव के कारण राहगीरों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सोनू हाशमी और साहब गौतम ने बताया कि सड़क कई वर्षों से गड्ढों में तब्दील है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई:बेसिक शिक्षा विभाग 1 लाख तक का जुर्माना लगाएगा
    Next Article
    15 अगस्त पर लखनऊ में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का जयघोष:जानकीपुरम में सजने लगी तिरंगा यात्रा की तैयारियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment