Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ पुलिस लाइन में एएसपी ने ली साप्ताहिक परेड:यूपी-112 और थानों के वाहनों की जांच, सुरक्षा उपकरणों का लिया जायजा

    12 hours ago

    1

    0

    मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों की शारीरिक क्षमता बनाए रखने के लिए दौड़ कराई। इस दौरान अनुशासन, फिटनेस और समयबद्ध कार्यशैली पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभी आवश्यक संसाधनों को कार्यशील स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। देखें 3 तस्वीरें.. क्वार्टर गार्ड, मेस और बैरकों का भी किया निरीक्षण इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, पुलिस मेस और पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सतर्कता और फिटनेस बनाए रखने के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश:गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे; तापमान में आई गिरावट
    Next Article
    सुबह से तेज धूप निकली, गर्मी-उमस से हाल बेहाल:कानपुर में फिलहाल मानसून सक्रिय, शाम तक बदल सकता है मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment