Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से तेज धूप निकली, गर्मी-उमस से हाल बेहाल:कानपुर में फिलहाल मानसून सक्रिय, शाम तक बदल सकता है मौसम

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली है जो कि गर्मी व उमस का एहसास करा रही है। सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और दिन में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश के बीच जब धूप निकलेगी तो उमस लोगों को परेशान करेगी और तापमान कम रहने के बावजूद गर्मी अधिक महसूस होगी। दो मिमी बारिश दर्ज की गई सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटे में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कानपुर में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद या रात के समय कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मानसून फिलहाल सक्रिय बना हुआ है, इसलिए मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। नमी के कारण उमस बनी रहेगी मौसम रिपोर्ट के अनुसार 28 जुलाई से 2 अगस्त तक कानपुर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस बनी रहेगी। रबी व खरीफ की फसल के लिए उपयोगी कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि लगातार हल्की बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक होती है और इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है, जो आगे रबी फसलों के लिए भी उपयोगी होती है। लेकिन यदि एक ही दिन में 50 से 60 मिमी तक भारी बारिश हो जाए और उसके बाद लंबे समय तक बारिश न हो, तो जलभराव के कारण धान, सब्जियों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 40 से 43 डिग्री जैसी गर्मी महसूस होगी मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तापमान भले ही 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहे, लेकिन अधिक नमी के कारण हीट इंडेक्स बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों को गर्मी 40 से 43 डिग्री सेल्सियस जैसी महसूस हो सकती है। इसलिए धूप निकलने के दौरान बाहर निकलने पर पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस लाइन में एएसपी ने ली साप्ताहिक परेड:यूपी-112 और थानों के वाहनों की जांच, सुरक्षा उपकरणों का लिया जायजा
    Next Article
    सहारनपुर में खेत में मिली युवक की लाश:दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, रंजिश में हत्या का आरोप, एक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment