Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे:डरहम ने 4 मैचों के लिए साइन किया, 4 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं

    4 hours ago

    1

    0

    मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने डरहम के साथ एग्रीमेंट किया है। वे सीजन के अंतिम चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मयंक पिछले 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 से 14 मार्च तक बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। मयंक पिछले साल IPL फाइनल में जीतने वाली RCB की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा थे। वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं। मयंक ने पिछले साल यॉर्कशायर से शतक लगाया था मयंक ने पिछले साल यॉर्कशायर के साथ अपना पहला काउंटी करार किया था। उन्होंने तीन मैच खेले थे। पहली तीन पारियों में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद अग्रवाल ने अपने आखिरी मैच में 175 रन बनाए थे। यह मैच उनकी मौजूदा टीम डरहम के खिलाफ था। कोच ने कहा- टीम को इंटरनेशनल बैटर की जरूरत थी डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने कहा, ‘हम अपने काउंटी चैंपियनशिप अभियान के दौरान मयंक के जुड़ने से खुश हैं।’ उन्होंने कहा, ‘डेविड बेडिंगहम के इंटरनेशनल लाल गेंद वाले सीजन के लिए साउथ अफ्रीका लौटने के बाद हमारे लिए जरूरी था कि हम सीजन के बाकी हिस्से के लिए किसी उच्च स्तर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को टीम में शामिल करें।’ कैंपबेल ने कहा, ‘मयंक बहुत प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। हम चाहते हैं कि वह डरहम के लिए योगदान दें, क्योंकि हम काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।’ मयंक 21 टेस्ट खेले, दोहरा शतक लगाया मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए लाल गेंद के फॉर्मेट में 21 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दोहरा शतक है, जबकि उन्होंने 5 वनडे भी खेले हैं। -----------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    US ओपन-24 ग्रैंड स्लेम चैंपियन जोकोविच पहले राउंड में बाहर:मैच में उल्टी हुई, दवा ली; 49वीं रैंकिंग प्लेयर ने 4.36 घंटे में हराया
    Next Article
    47 साल की महिला ने नंगे पैर मैराथन जीती:3000 रुपए का इनाम जीता, बेटी की पढाई में खर्च करेंगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment