Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:अमेठी में ससुराल में विवाद के बाद चार दिन पहले मायके आई थी महिला, जांच में जुटी पुलिस

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कटरा महारानी गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव उसके मायके स्थित घर में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान फूल कुमारी के रूप में हुई है। मृतका की मां राम प्यारी ने बताया कि शनिवार देर रात वह बेटी को भोजन के लिए बुलाने उसके कमरे में गई थीं। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलकर देखा तो फूल कुमारी का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। चार दिन पहले आई थी मायके परिजनों के अनुसार, फूल कुमारी का विवाह करीब पांच वर्ष पहले गौरीगंज क्षेत्र के लोनियापुर निवासी राजकुमार के साथ हुआ था। बताया गया कि ससुराल में विवाद और मारपीट के आरोप के बाद चार दिन पहले गौरीगंज पुलिस उसे उसके मायके छोड़ गई थी। तब से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई घटना की सूचना पर मुंशीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम:35 हजार दर्शक बैठ सकेंगे, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग पूल की सुविधा मिलेगी
    Next Article
    संभल में गलत इलाज से ग्रामीण की मौत:बंगाली डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment