Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम:35 हजार दर्शक बैठ सकेंगे, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग पूल की सुविधा मिलेगी

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में वर्षों से अटकी स्पोर्ट्स सिटी परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-150 स्थित स्पोर्ट्स सिटी के विकास कार्यों में गति ला दी है। परियोजना के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला अत्याधुनिक स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसे पूरे प्रोजेक्ट का सबसे प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है। प्राधिकरण ने कुछ महीने पहले एससी-2 स्पोर्ट्स सिटी का लेआउट प्लान मंजूर कर दिया है, जबकि एससी-1 का लेआउट भी अंतिम चरण में है। संशोधित योजना में खेल सुविधाओं के लिए पर्याप्त भूमि आरक्षित की गई है और इंटरनेशनल स्टेडियम को प्राथमिकता दी गई है। क्रिकेट से लेकर ओलंपिक स्तर की सुविधाएं होंगी प्रस्तावित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान, फुटबॉल ग्राउंड, एथलेटिक्स ट्रैक, इनडोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल बनाया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक जिम्नेजियम, स्पोर्ट्स साइंस एवं फिटनेस सेंटर, प्रशिक्षण सुविधाएं, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्कोरबोर्ड, फ्लडलाइट और बड़े पार्किंग क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तेज हुई प्रक्रिया नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद स्पोर्ट्स सिटी से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की प्रक्रिया तेज हुई है। अब परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लंबे समय से रुका विकास जल्द धरातल पर उतर सके। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन पहले ही दे चुका है मंजूरी इस परियोजना को करीब एक वर्ष पहले ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मंजूरी मिल चुकी है। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-150 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास बनाया जाएगा। इसका निर्माण निजी डेवलपर करेगा। लेआउट को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। 35 हजार दर्शकों के बैठने की होगी व्यवस्था स्टेडियम को 35 हजार दर्शकों की क्षमता के अनुसार विकसित किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए अभ्यास पिचें भी बनाई जाएंगी। योजना के अनुसार खेल क्षेत्र का व्यास 137.6 मीटर होगा, जबकि पिच के दोनों सिरों की सीधी बाउंड्री की दूरी 64 मीटर रखी जाएगी। तीन साल में तैयार होने की उम्मीद प्राधिकरण को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अगले तीन वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके पूरा होने के बाद नोएडा भी उत्तर प्रदेश के उन प्रमुख शहरों में शामिल हो जाएगा, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी की जा सकेगी। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं स्टेडियम में एंट्रेंस लॉबी, वीआईपी और वीवीआईपी एंट्री, आईसीसी मानकों के अनुरूप सुविधाएं, मैच रेफरी रूम, अंपायर रूम, टीम डाइनिंग एरिया, पेंट्री, खिलाड़ियों का जिम, ड्रेसिंग रूम, नॉर्थ और साउथ पवेलियन, ट्रॉफी डिस्प्ले एरिया, प्रशासनिक कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्पोर्ट्स स्टोर, मेंटेनेंस रूम, इलेक्ट्रिकल कंट्रोल रूम सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला:विवाहिता बोली- खाना नहीं दिया, इलाज नहीं कराया, जेवर छीनकर मायके के पास छोड़ गए
    Next Article
    मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:अमेठी में ससुराल में विवाद के बाद चार दिन पहले मायके आई थी महिला, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment