Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP शराबकांड-3 और मरीजों ने तोड़ा दम:अब तक 31 मौतें, प्रशासन ने 16 ही मानीं; 3 आरोपियों के 5 मकानों पर चली JCB

    1 day ago

    1

    0

    सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में गुरुवार को बड़ा एक्शन हुआ। नगर पालिका की टीम, फोर्स के साथ वार्ड नंबर 11 और 12 में पहुंची। यहां मुख्य आरोपी और करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू और आशीष साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई 3 जेसीबी की मदद से की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा मनीष लोधी के 3 मकानों के अवैध हिस्से भी गिरा दिए गए। उधर, जहरीली शराब पीने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती 3 और मरीजों की मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या 31 पर पहुंच गई है। हालांकि, प्रशासन 16 मौतों की ही पुष्टि कर रहा है। देखिए, कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें... अस्पताल में भर्ती 3 मरीजों की मौत सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती गूगरा निवासी धन सिंह लोधी (40) और पिपरिया इल्लाई के रूप सिंह अहिरवार (24) ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार रात हिनौती के धन सिंह आदिवासी (36) की मौत हो गई थी। तीनों शवों का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजन को सौंप दिए गए। शराब दुकान पर महिलाओं का हंगामा: पेटियां उठाकर फेंकीं सागर के कुराडी गांव में गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने शराब दुकान में घुसकर हंगामा और तोड़फोड़ की। महिलाओं ने शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर फेंक दीं। दुकान कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। कर्मचारी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। नए IG ने संभाली कमान, सीधे बंडा गए सागर के नवागत IG इरशाद वली ने गुरुवार को पदभार संभाला। इसके बाद वे सीधे बंडा पहुंचे। उन्होंने शराब बनाने के स्थानों और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। शराब कांड के गिरफ्तार आरोपी चंदू राजपूत से भी पूछताछ की। सीएम ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जहरीली शराबकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। वे बुधवार को सागर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने यहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएम ने कहा- आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी वाली धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया है। 16 आरोपी गिरफ्तार, 17 पर इनाम घोषित पुलिस ने मामले में अब तक 33 आरोपियों में से 16 को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अवैध शराब तैयार करने, पैकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जांच में बरेठी शराब दुकान के लाइसेंसी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बंडा की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा के संपर्क में था। लखेरा से शराब बनाने का तरीका और फार्मूला मिलने के बाद अवैध शराब तैयार की गई। फरार मुख्य आरोपी मनीष लोधी और रवि लखेरा पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। बाकी 15 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम है। खेत में तैयार की गई थी नकली शराब पुलिस के मुताबिक, ततरवारा गांव के सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खेत से 164 क्वार्टर सागर गोल्ड प्लेन मदिरा, 27 लीटर अमानक शराब और निर्माण-पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। जांच में सामने आया कि 2 सितंबर को चंदू के मक्का के खेत में करीब 50 पेटी नकली शराब ‘सागर गोल्ड’ के नाम से तैयार की गई थी। इसे आसपास के गांवों में सेल्समैन के जरिए पहुंचाया गया। पुलिस ने बंडा और विनायका थाने के दो मामलों में 252.12 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, अंतरराज्यीय शराब तस्कर रवि लखेरा पर 25 केस दर्ज हैं। चंद्रभान उर्फ चंदू राजपूत के खिलाफ पांच और मनीष लोधी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। मनीष के छह मामले शराब तस्करी से जुड़े हैं। ऐसे सामने आया जहरीली शराब का मामला 5 सितंबर की शाम बंडा सिविल अस्पताल में अचानक मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। मरीजों के शरीर में अकड़न, उल्टी, शरीर नीला पड़ने और आंखों की रोशनी कम होने जैसे लक्षण दिखे। पूछताछ में कई मरीजों ने शराब पीने की बात बताई। इसके बाद मरीजों को जिला अस्पताल और बीएमसी रेफर किया गया। रविवार सुबह तक 9 मौतें हो चुकी थीं। शाम तक मौतों का आंकड़ा 15 से ज्यादा हो गया। सोमवार को यह 22 के पार पहुंचा। मंगलवार को भी दो मौतें हुईं। कलेक्टर के आदेश पर मजिस्ट्रियल जांच भी शुरू सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संदिग्ध अवैध शराब के सेवन से हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में मौतों का वास्तविक कारण, अवैध शराब के निर्माण-भंडारण और वितरण में शामिल लोगों तथा संबंधित विभागों की भूमिका की जांच की जाएगी। कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP टीम पंजाब पहुंची, 2 टॉप स्कूल देखे:गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले; दीपके बोले- BJP शासित राज्य में जाते तो गुंडे पीछे पड़ जाते हैं
    Next Article
    लद्दाख मुद्दे पर सोनम वांगचुक की चेतावनी:कहा- सरकार से आश्वासन नहीं मिला तो 19 से 24 सितंबर तक आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment