Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

    24 minutes from now

    1

    0

    मुंबई के विले पार्ले इलाके में 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। नगर निकाय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे शांता भवन इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में आग लगी।उन्होंने बताया कि आग दोनों फ्लैट में करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बिजली के तारों और उपकरणों, एसी यूनिट तथा अन्य घरेलू सामान में फैल गई। अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों समेत आठ लोग घायल हो गए जिन्हें दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि अबीर (ढाई वर्ष) और अंकिता (23) को नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि चार अन्य घायलों में से दो को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और दो अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, घायल अग्निशमनकर्मियों मनोज सोनवणे (30) और शिवम द्विवेदी (29) को कूपर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य
    Next Article
    Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment