Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

    7 minutes ago

    1

    0

    मुंबई के माहिम थाने में दर्ज दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी एक महिला को केरल के कोच्चि से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान एर्नाकुलम जिले के कुलशेखरपुरम में रहने वाली श्रुति सी. आर. (34) के रूप में हुई है।वह इस मामले में दूसरी आरोपी है। उस पर और एक अन्य कर्मचारी पर कंपनी के करीब दो करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है। कंपनी के प्रबंध निदेशक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहली आरोपी श्रुति संजय वलावलकर को मुंबई पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। वह कंपनी के मुंबई कार्यालय में काम करती थी। मामला दर्ज होने के बाद कंपनी की कोच्चि शाखा में काम करने वाली श्रुति सी. आर. छिप गई थी और 57 दिन से फरार थी।पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस ने महिला का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल के सहायक पुलिस आयुक्त से मदद मांगी थी। सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को महिला का पता लगाकर उसे कक्कनाड के निलमपथिंजामुगल स्थित सोलास विलेज अल्फा रेजिडेंसी से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह कथित तौर पर छिपकर रह रही थी। पुलिस ने बताया कि बाद में महिला को माहिम पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसने उसे कक्कनाड स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया।अदालत से ट्रांजिट वारंट हासिल करने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए महिला को मुंबई ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड की मंत्री Rekha Arya ने पति के आरोपों को नकारा, कहा किसी भी जांच के लिए तैयार
    Next Article
    Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment