Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 15 साल की कैद:बुलंदशहर कोर्ट ने 42 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया; 2018 में दर्ज हुआ था केस

    11 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मिशन शक्ति 5.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 15 साल की कड़ी कैद की सजा सुनाई है। एडीजे पॉक्सो-02 सत्येंद्र प्रकाश पांडेय की अदालत ने आरोपी मनोज उर्फ कल्लू को दोषी मानते हुए 42 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सोमवार शाम करीब 7 बजे फैसला सुनाया गया। मामला साल 2018 का है। शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के मंदोडा गांव निवासी मनोज उर्फ कल्लू पुत्र फूल सिंह पर गुलावठी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप था। घटना के संबंध में 15 मार्च 2018 को गुलावठी थाने में पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच पूरी करते हुए 18 जुलाई 2018 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। 7 गवाहों के बयान के बाद आया फैसला यह केस उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चयनित किया गया था। बुलंदशहर मॉनीटरिंग सेल ने मामले में कोर्ट के समक्ष प्रभावी पैरवी की। अभियोजन पक्ष की ओर से 7 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने मनोज उर्फ कल्लू को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे 15 साल की कड़ी कैद और 42 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस टीम की पैरवी रही अहम मामले में अभियोजक धर्मेंद्र राघव, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार हेड कांस्टेबल उमेश और कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल अजीत सिंह की प्रभावी पैरवी में अहम भूमिका रही। पुलिस के मुताबिक, मजबूत पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के यात्रियों को बड़ी राहत:प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अब चित्रकूट धाम कर्वी तक चलेगी, आज से रोजाना संचालन
    Next Article
    बुलंदशहर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पहचान समीर के रूप में हुई, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment