Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के यात्रियों को बड़ी राहत:प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अब चित्रकूट धाम कर्वी तक चलेगी, आज से रोजाना संचालन

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेन संख्या 14123/14124 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का विस्तार अब चित्रकूट धाम कर्वी तक कर दिया गया है। ट्रेन आज से प्रतापगढ़ से चित्रकूट धाम कर्वी के बीच रोजाना चलेगी। विस्तार के बाद ट्रेन का नाम मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस होगा। इससे उन्नाव और आसपास के जिलों के यात्रियों को चित्रकूट धाम के लिए सीधे रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। जिला दैनिक यात्री संघ उन्नाव ने ट्रेन के चित्रकूट धाम तक विस्तार पर खुशी जताई है। संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने कहा कि ट्रेन के सीधे चित्रकूट तक चलने से जिले के लोगों को धार्मिक यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती थी या दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। अब इंटरसिटी के विस्तार से यात्रियों को सीधे रेल सुविधा मिलेगी। खासकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने वाले लोगों को इसका फायदा होगा। चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच चित्रकूट में भगवान राम से जुड़े कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। ट्रेन के विस्तार के बाद उन्नाव और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु सीधे रेल के जरिए चित्रकूट धाम पहुंच सकेंगे। इससे धार्मिक यात्राओं के साथ आम यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत होगी। बंद ट्रेनों को दोबारा चलाने की मांग दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने रेल मंत्रालय से कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग भी की है। उन्होंने कानपुर-फैजाबाद और कानपुर-बनारस वरुणा इंटरसिटी का संचालन फिर से शुरू करने की मांग उठाई। रिजवी ने कहा कि इन ट्रेनों के बंद होने से दैनिक यात्रियों के अलावा नौकरी, व्यापार और अन्य जरूरी कामों से सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। पुराने रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को समय और किराए दोनों में राहत मिलेगी। उन्नाव स्टेशन पर समय में भी बदलाव उन्होंने उन्नाव से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और समय-सारिणी में यात्रियों की सुविधा के अनुसार सुधार करने की मांग की। दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह लखनऊ से कानपुर जाने वाली ट्रेन सुबह 8:48 बजे उन्नाव स्टेशन पहुंचेगी, जबकि शाम को कानपुर से आने वाली ट्रेन 6:30 बजे उन्नाव पहुंचेगी। दैनिक यात्री संघ ने चित्रकूट धाम तक इंटरसिटी के विस्तार को क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। इससे अब श्रद्धालुओं के साथ आम यात्रियों को भी सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर दवा मार्केट के बड़े कारोबारी थे विनीत मिनोचा:50 से ज्यादा एलोपैथिक पेटेंट कम्पनियों की दवा करते थे सप्लाई, दुकानदार बोले- सज्जन इंसान थे
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 15 साल की कैद:बुलंदशहर कोर्ट ने 42 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया; 2018 में दर्ज हुआ था केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment