Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा की कंपनी में भीषण आग:बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी के 250 कर्मचारी फंसे, धुआं से दम घुटने लगा, रेस्क्यू किया

    8 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एक फैक्टरी के भीषण आग अलग गई। सूचना के बाद फायर विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची, वही आगजनी के दौरान कई लोग फैक्टरी के फंस गए थे जिनका फायर विभाग ने रेस्क्यू किया है। पूरा मामला थाना फेज 1 क्षेत्र का है। नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे वहां काम कर रहे कई कर्मचारी फंस गए। चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला। इस दौरान कुछ लोग झुलसे हैं। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की सुबह यह घटना सेक्टर-4 के थाना फेज वन में हुई। फैक्ट्री कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी की है। यहां बिजली का मीटर बनता है। यह 3 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में बिजली का मीटर बनता है। बुधवार की रात की शिफ्ट के 250 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी तो तेजी से भाग निकले। कुछ कर्मचारी आग में ही फंस गए। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर विभाग की टीम को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर विभाग की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के साथ ही फायर विभाग की टीम ने आग के फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। अंदर फंसे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान कुछ लोगों को चोट भी लगी है। उन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस दौरान फैक्ट्री में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। धूआं के दौरान दम घुटने लगा, गिरकर घायल हुए जिस समय कंपनी में आग लगी उस समय नाइट शिफ्ट के लोग इसमें काम कर रहे थे। आग से बचने के लिए भागने के दौरान धुएं और स्फोकेशन की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। करीब दो दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें धुएं की वजह से ज्यादा स्फोकेशन या दिक्कत हुई है उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। करीब 20 दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। कंपनी के शीशे तोड़कर लोगों को रेस्क्यू किया गय, अभी कोई भी कंपनी में फंसा हुआ नहीं है। स्मॉग बहुत ज्यादा हो गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने जो बताया वह पढ़िए- सीएफओ बोले- आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग काफी भीषण लगी थी। इसलिए आधा दर्जन गाड़ियों को बुलाया गया और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई हैं।प्रदीप कुमार, जिला दमकल अधिकारी जॉइंट सीपी ने बताया- घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस के उच्चाधिकारीगण और गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने और राहत कार्य जारी है।राजीव नारायण मिश्रा, जेसीपी --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बुलंदशहर की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा झूठा:UPSC मेंस भी पास नहीं, DM की जांच में खुलासा; परिवार ने माफी मांगी UPSC- 2025 के रिजल्ट में बिहार की आकांक्षा के बाद अब यूपी की शिखा गौतम का IAS बनने का दावा फर्जी निकला है। 6 मार्च को आए रिजल्ट में शिखा गौतम ने दावा किया था कि उन्होंने 113वीं रैंक हासिल की है। इसी तरह का दावा दिल्ली की रहने वाली शिखा ने भी किया था। उन्होंने UPSC को ईमेल भेजकर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी। इसके बाद UPSC ने बुलंदशहर की DM श्रुति को जांच कराने को कहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत पर प्रदर्शन, सपाई सड़क पर लेटे:पुलिस टांगकर ले गई; सांसद प्रतापगढ़ी बोले- क्या नालों से गैस निकालेंगे?
    Next Article
    शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव:संतों को प्रणाम किया; अविमुक्तेश्वरानंद ने कल गोरक्षा अभियान का शंखनाद किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment