Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 12 साल बाद PE की हो सकती बहाली:यादव सिंह प्रकरण से जुड़ा मामला, हाइकोर्ट के आदेश पर सब्मिशन, शासन को भेजेंगे रिपोर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    12 साल पहले नोएडा प्राधिकरण में हुए 954 करोड़ के अंडरग्राउंड केबलिंग घोटाले मामले में सस्पेंड चल रहे प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र की बहाली हो सकती है। हाइकोर्ट के आदेश के बाद प्रोजेक्ट इंजीनियर ने प्राधिकरण में अपना सब्मिशन दाखिल किया है। रामेंद्र का सस्पेंशन शासन ने किया था। इसलिए प्राधिकरण सब्मिशन के साथ एक रिपोर्ट शासन को भेजेगी। वहीं इस प्रकरण से जुड़े नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों आरपी सिंह (वर्तमान में महाप्रबंधक जल-सीवर एवं ईएंडएम), निजामुद्दीन (नोएडा से तबादला) व प्रमोद (नोएडा से तबादला) के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। ओएसडी स्तर के अधिकारी इसकी जांच कर रहे है। जल्द ही तीनों अधिकारियों से ग्राउंड स्तर पर सवाल जवाब किए जाएंगे। ये रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी। बता दें कि साल 2020 में अंडरग्राउंड केबलिंग प्रकरण में अपने चहेती कंपनियों को टेंडर देकर लाभ कमाने के मामले में यादव सिंह समेत 20 अन्य अधिकारियों की चार्जशीट जारी हुई थी। इस चार्जशीट में प्रोजेक्ट इंजीनियर रामेंद्र सिंह का नाम भी था। वो उस समय प्राधिकरण के इलेक्ट्रिकल मैनटेनेंस-2 डिवीजन में थे। जांच में नाम पर शासन ने उनका सस्पेंशन कर दिया था। जिसके बाद वो हाइकोर्ट गए। प्राधिकरण के एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि प्रोजेक्ट इंजीनियर की ओर से अपना सब्मिशन जमा किया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 10 साल बाद गैस लेने पहुंचा व्यक्ति:केवाईसी न हो पाने की वजह से नहीं मिला सिलेंडर, एजेंसी पर बढ़ रही भीड़
    Next Article
    मंडल के विकास पर क्या बोले कमिश्नर...VIDEO:मुरादाबाद-रामपुर को प्रधानमंत्री अवार्ड मिले,PM के मन की बात में भी छाया मंडल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment