Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 5 साल से घर में कैद था अमृत:परेशान होकर पिता पर 7 बार कुल्हाड़ी से किए वार, फिर मेट्रो के आगे कूदा

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा में मेट्रो के आगे कूदकर जान देने वाले अमृत ने इससे पहले अपने पिता राजू शर्मा की हत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि अमृत ने पहले कुल्हाड़ी का इंतजाम किया और पिता के सोने का इंतजार किया। 11 अगस्त की सुबह करीब 4 से 5 बजे उसने सोते हुए राजू के सिर पर कुल्हाड़ी से करीब 7 वार किए। हत्या के बाद वह घर में ताला लगाकर निकला और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा। करीब साढ़े 7 बजे ट्रेन के आगे कूदकर उसने जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, अमृत ने हत्या की पहले से तैयारी की थी। उसने 11 अगस्त को कुल्हाड़ी जुटाई थी। पिता के सोने के बाद सिर पर पहला वार किया और फिर लगातार वार करता रहा। हमले में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। कमरे की दीवारों पर खून के छींटे मिले हैं। पुलिस ने खून से सने कपड़े, कुल्हाड़ी और अन्य सामान कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। 5 साल से पिता के साथ रह रहा था, घर से बहुत कम निकलता था पड़ोसियों के मुताबिक, अमृत और राजू करीब 5 साल से इसी मकान में रह रहे थे। अमृत बहुत कम घर से बाहर निकलता था। वह खेलने भी नहीं जाता था। पानी के प्लांट तक जाने के लिए भी पिता उसके साथ जाते थे। बाहर जाने पर कई बार घर में ताला लगा दिया जाता था। अमृत 11वीं में पढ़ता था, लेकिन बाद में उसकी पढ़ाई रुक गई। पुलिस अब यह पता कर रही है कि पढ़ाई छूटने और लंबे समय तक घर में सीमित रहने का उसकी मानसिक स्थिति पर क्या असर पड़ा। 12 साल पहले अलग हुए थे माता-पिता राजू और अमृत की मां रूबी करीब 12 साल पहले अलग हो गए थे। पुलिस के अनुसार, राजू बेटे को घर से बाहर जाने से रोकता था। उसे डर था कि अमृत अपनी मां के पास चला जाएगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि माता-पिता के अलगाव और पिता की सख्ती का अमृत पर क्या असर पड़ा। घटना से करीब दो महीने पहले राजू और अमृत चाचा की शादी में परिवार से मिले थे। परिजनों के अनुसार, उस समय दोनों सामान्य नजर आए थे। राजू ने परिवार से बोकारो आने की बात भी कही थी। घर में ताला लगाकर मेट्रो स्टेशन पहुंचा 12 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे अमृत घर में ताला लगाकर सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा। करीब साढ़े 7 बजे उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अगले दिन उसकी मां ने शव की पहचान की। उसी शाम चाचा अरुण शर्मा ने फेस-3 थाने में राजू के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो तिकोना पार्क स्थित मकान से दुर्गंध आने की जानकारी मिली। पुलिस ने कमरा खुलवाया तो अंदर राजू का शव मिला। इसके बाद हत्या का खुलासा हुआ। 2 मोबाइल, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े मिले पुलिस ने अमृत के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें एक मोबाइल राजू का बताया जा रहा है। इसके अलावा चाबियां, खून से सने कपड़े, कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस मोबाइल और फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले और बाद में अमृत ने किससे संपर्क किया था। फिलहाल पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि अमृत के मन में पिता के प्रति इतना गुस्सा क्यों था कि उसने सोते हुए उनकी हत्या कर दी और कुछ घंटे बाद खुद भी जान दे दी। ……………………………………. संबंधित खबर पढ़िए पिता की हत्या करके बेटा मेट्रो के आगे कूदा, मौत: उम्र-16 साल, रोक-टोक से नाराज था; नोएडा में मां अलग रहती थी नोएडा में 16 साल के लड़के ने सोते समय पिता की हत्या कर दी। फिर मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 4 पशु चोर गिरफ्तार:2 को लगी गोली, चोरी की भैंस-60 हजार रुपए मिले
    Next Article
    प्रयागराज में देर रात बारिश, सुबह से बादल छाए:शाम बदल सकता है मौसम, देर भरी बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment