Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में देर रात बारिश, सुबह से बादल छाए:शाम बदल सकता है मौसम, देर भरी बारिश का अलर्ट

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि बीच-बीच में बादल छंटने पर हल्की धूप भी निकल रही है। शुक्रवार रात शहर के कुछ इलाकों में तेज तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से पिछले दो दिनों से बढ़ी उमस से लोगों को राहत मिली है। शनिवार सुबह भी मौसम सुहावना बना हुआ है। देखें तस्वीरें…… 32 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान शनिवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कभी बादल छाए रहेंगे तो कभी हल्की धूप निकल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। दिन में कई बार बादल घिर सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। अगले कुछ दिन जारी रहेगा बारिश का दौर मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रयागराज में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 5 साल से घर में कैद था अमृत:परेशान होकर पिता पर 7 बार कुल्हाड़ी से किए वार, फिर मेट्रो के आगे कूदा
    Next Article
    पनकी में पुलिस मुठभेड़, स्नैचर के पैर में लगी गोली:महिला के साथ शातिरो ने चेन लूट की घटना को दिया था अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment