Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में पुरानी बिल्डिंग तोड़ते समय भरभराकर गिरी:हादसे के समय कोई नहीं था मौजूद, नियमों की अनदेखी का आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में एक पुरानी बिल्डिंग को तोड़ते समय कंपनी की बाउंड्रीवाल और गार्ड रूम की दीवार गिर गई। घटना के समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। घटना बुधवार रात थाना फेज-2 क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पक्षों से पूछताछ की। बगल वाली कंपनी (Tianyin worldtech india pvt ltd) के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मदरसन प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। सेफ्टी और बेरिकेडिंग नहीं करने का आरोप उनका कहना है कि बिल्डिंग को बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति और बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन के तोड़ा जा रहा था। कंपनी प्रतिनिधियों के अनुसार, ध्वस्तीकरण के दौरान पर्याप्त सेफ्टी बैरिकेडिंग और संरचनात्मक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जिसके चलते उनकी फैक्ट्री को नुकसान हुआ। नुकसान की भरपाई कर होगी मरम्मत वहीं, ध्वस्तीकरण कार्य कर रहे ठेकेदार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि काम नियमानुसार किया जा रहा था। ठेकेदार का दावा है कि दीवार गिरने से हुए नुकसान को दुरुस्त कर दिया जाएगा और आवश्यक मरम्मत जल्द पूरी कर ली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में स्कूल प्रबंधक पर छात्रा की पिटाई का आरोप:हाथ-कंधे पर चोट, आरोपी बोले- अनुशासन के लिए दिया गया सांकेतिक दंड
    Next Article
    परिवर्तन चौक पर पुलिस की छात्रों से नोकझोंक:बोले- लखनऊ विश्वविद्यालय RSS का अड्‌डा बना, DM ऑफिस जाने पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment