Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत:काम करके कमरे पर लौट रहे थे, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में फैक्ट्रीकर्मी की मौत हो गई। सेक्टर-59 स्थित मामूरा कट पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कानपुर के नवाबगंज स्थित फैलू कुम्हार का हाता निवासी योगेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह नोएडा के मामूरा में किराये के कमरे में रहते थे और सेक्टर-62 स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। मंगलवार तड़के वह फैक्ट्री से अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान मामूरा कट पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए हैं। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रक की टक्कर से डिजायर कार क्षतिग्रस्त:कार सवार महिला और दो बच्चे सुरक्षित बचे, हरगांव में शुगर मिल के सामने हुआ हादसा
    Next Article
    हापुड़ में दुकानदार के बच्चे के अपहरण का आरोप:स्कूटी पर बिठाकर ले जाता दिखा, डांट फटकार कर छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment