Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में ट्रक की टक्कर से डिजायर कार क्षतिग्रस्त:कार सवार महिला और दो बच्चे सुरक्षित बचे, हरगांव में शुगर मिल के सामने हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र कस्बे में अवध शुगर मिल के पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रक की टक्कर से एक डिजायर कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार में एक महिला और दो बच्चे समेत कई लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के बाद भी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ हरगांव थाने में तहरीर दी गई। जानकारी के अनुसार, महोली निवासी संजीव कुमार अपने परिवार के साथ डिजायर कार UP 34 AV 8077 से लखीमपुर खीरी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कार में एक महिला और दो बच्चे भी मौजूद थे। इसी दौरान हरगांव कस्बे में अवध शुगर मिल के पेट्रोल पंप के सामने ट्रक संख्या UK 18 CA 1345 ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए हादसे से कार सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कार में सवार महिला और बच्चों समेत अन्य लोगों का हाल जाना। राहत की बात रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। हालांकि, टक्कर के कारण कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ हरगांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की। बताया गया कि कार चालक और ट्रक चालक के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों की आवश्यक लिखापढ़ी पूरी कर उन्हें वहां से रवाना कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पत्नी छोड़कर चली गई थी, परिवार में मां, भाई और 3 साल का बेटा
    Next Article
    नोएडा में सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत:काम करके कमरे पर लौट रहे थे, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment