Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में स्नेचर को पब्लिक ने पकड़ा:सड़क पर की पिटाई, कपड़े फाड़े, पुलिस के हवाले किया, दो साथी अब भी फरार

    21 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसायटी के गेट नंबर-3 पर मोबाइल छीनकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके साथ बाइक पर मौजूद अन्य युवक मौके से फरार हो गए। सोसायटी के लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सोसायटी के लोगों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था। शोर सुनकर लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया गया। बाइक से आए थे आरोपी लोगों के मुताबिक मोबाइल स्नेचिंग करने वाले युवक के साथ बाइक पर कुछ अन्य लोग भी थे। लोगों के पीछा करने पर वे मौके से भाग गए। पुलिस अब सोसायटी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। एक रात पहले महिला से चेन छीनने की कोशिश सोसायटी की एक महिला ने बताया कि घटना से एक रात पहले इन्हीं बदमाशों ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की थी। हालांकि वह बदमाशों के चंगुल से बच गई और चेन नहीं जा सकी। महिला ने घटना की पुष्टि की है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि परिसर और आसपास इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। उनका दावा है कि संदिग्ध युवक कई बार आसपास दिखाई दे चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट के पास पानी की टंकी पर चढ़ी महिला:100 फीट की ऊंचाई से पत्र फेंके, लिखा- मंदिर को बचा लीजिए; पुलिस समझा रही
    Next Article
    डॉ. टीके लाहिड़ी थप्पड़ विवाद; CM ऑफिस ने मांगी रिपोर्ट:एसोसिएट प्रोफेसर पर थप्पड़ मारने का आरोप, 2 जांच कमेटियां पूरी नहीं कर पाईं जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment