Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तेज हवा के साथ भारी बारिश:बरौला गांव में घुटनों तक भरा पानी, गाड़ियां डूबी

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा में मंगलवार को फिर से मौसम बदल गया है। सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज से अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। बुधवार को भी बारिश के आसार आईएमडी के मुताबिक बुधवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और कमी आने का अनुमान है। 30 जुलाई से बढ़ेगी उमस मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 2 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है। इस अवधि के लिए कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वातावरण में नमी 80 से 90 प्रतिशत तक रहने से लोगों को फिर उमस का सामना करना पड़ सकता है। जलभराव रोकने की तैयारी संभावित बारिश को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने जलभराव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के नालों की सफाई कराई जा रही है और सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का काम भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:रोकने पर पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
    Next Article
    'आरक्षण हटवाने को CJP समर्थन करे':श्रीकृष्ण जन्मस्थान संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने अभिजीत दीपके को लिखा लेटर, अभियान में शामिल होने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment