Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आरक्षण हटवाने को CJP समर्थन करे':श्रीकृष्ण जन्मस्थान संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने अभिजीत दीपके को लिखा लेटर, अभियान में शामिल होने की अपील

    5 hours ago

    1

    0

    पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन के बाद अब आरक्षण व्यवस्था को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने अभिजीत दीपके को खून से पत्र लिखकर आरक्षण हटाने के अभियान में शामिल होने की अपील की है। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दिनेश फलाहारी ने पत्र में कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए और आरक्षण का लाभ केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इससे जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा और योग्य युवाओं को समान अवसर मिल सकेंगे। युवाओं के हित में सहयोग की अपील पत्र में उन्होंने अभिजीत दीपके से आरक्षण हटाने के अभियान में युवाओं का साथ देने की अपील की है। उनका कहना है कि कई प्रतिभाशाली युवा अच्छे अंक लाने के बावजूद नौकरी से वंचित रह जाते हैं, जबकि आरक्षण का लाभ मिलने से अन्य उम्मीदवारों का चयन हो जाता है। उनके अनुसार, इस व्यवस्था पर व्यापक चर्चा की जरूरत है। आरक्षण व्यवस्था पर जताई आपत्ति दिनेश फलाहारी ने पत्र में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि इससे समाज में असमानता बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके पत्र के बाद संबंधित संगठन में इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। समान अवसर की उठाई मांग उन्होंने कहा कि यदि सभी युवाओं को समान अवसर देना है, तो आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर नई व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में तेज हवा के साथ भारी बारिश:बरौला गांव में घुटनों तक भरा पानी, गाड़ियां डूबी
    Next Article
    पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का जुलूस निकाला:कानपुर में जहां था खौफ, वहां हाथ जोड़कर बोला- 'अब अपराध नहीं करूंगा'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment