Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी समारोह से लाखों के जेवर चोरी:टॉयलेट की खिड़की से कमरे में घुसा चोर, बक्शे का ताला तोड़कर फरार हुआ

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान सोना पैलेस गेस्ट हाउस से करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की है। श्रीनगर निवासी मनोज गुप्ता की बेटी का विवाह समारोह शुक्रवार रात सोना पैलेस में आयोजित किया गया था। बारात आने और अन्य रस्मों के दौरान परिवार के सदस्य समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच, एक अज्ञात व्यक्ति ने गेस्ट हाउस के टॉयलेट में कुर्सी लगाकर खिड़की के रास्ते एक कमरे में प्रवेश किया। चोर ने कमरे के भीतर रखे बक्शे का कुंदा तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। परिवार को चोरी का पता तब चला जब शादी की रस्मों के बाद वे सामान समेट रहे थे। बक्शे का ताला टूटा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने गंगाघाट कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर को कार्यक्रम और कमरे की स्थिति की पहले से जानकारी थी। कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गए जेवरात बरामद करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दुकान बुकिंग के नाम पर ठगी:बुलंदशहर कंपनी के निदेशकों पर 7 लाख रुपए हड़पने का आरोप
    Next Article
    महराजगंज में युवक का सुसाइड:घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने सुबूत जुटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment