Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फौजी तो चोर होते हैं...कहकर एयरफोर्स जवान को पीटा:कानपुर में कहा- पुलिस ने 70 थप्पड़ मारे, कान का पर्दा फटा

    8 hours ago

    1

    0

    मैं रात 11 बजे शादी से लौट रहा था, तभी मेरे पास एक सफेद बोलेरो रुकी। उसमें पुलिस वाले थे। पहले मेरा नाम पूछा। फिर कहा तुम्हारे पापा क्या करते हैं। मैंने कहा कि वह नहीं हैं। इस पर कहा बाप का कोई नाम तो होगा। मैंने कहा मैं फौजी हूं, सही से बात कीजिए। तो वह बोले- फौजी तो चोर होते हैं। इतना कहकर मेरा कॉलर पकड़ लिया। मैंने छुड़ाया तो कॉलर फट गया। मैं वीडियो बनाने लगा, तो फोन छीन लिया। दो-चार और लोगों को बुलाकर मुझे गाड़ी में डलवाया और थाना ले आए। रात में बहुत पीटा। कम से कम 70-80 थप्पड़ मारे। पीठ पर मारा। मेरा कान का पर्दा फट गया। फोन लेकर बोल रहे हैं नहीं लिया है। यह कहना है एयर फोर्स के जवान नितीश सचना का। कानपुर के एयरफोर्स अस्पताल में 3 दिनों से उनका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। उनकी मां ने डीसीपी साउथ से मिलकर मामले की शिकायत की है। इसकी जांच एडीसीपी को सौंपी गई है। घटना 19 फरवरी की है। अब पढ़िए पूरा मामला… घाटमपुर थाना क्षेत्र के देवमनपुर गांव के रहने वाले नितीश सचान (26) एयरफोर्स में तैनात हैं। वह पोरल यानी जहाज मेंटीनेंस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती गुजरात के जामनगर एयर फोर्स स्टेशन पर है। इन दिनों वह अपने घर आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात वह नौरंगा गांव निवासी अपने दोस्त अर्पित साहू के भाई की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से रात में वापस आने पर रात करीब 11 बजे मूसानगर रोड स्थित गेस्टहाउस से पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच घाटमपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने रोका। वह लोग सफेद बोलेरो पर थे। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर ले गए नितीश सचान ने बताया कि पुलिस वालों ने पहले नाम पूछा। पिता की जानकारी देने पर अभद्रता की। अपना परिचय फौजी का दिया तो गाली-गलौज की। बोले-फौजी चोर होते हैं। विरोध करने पर गाड़ी में लादकर थाने ले गए। वहां पिटाई की। इतना पीटा कि बाएं कान का पर्दा फट गया। एक आंख पूरी काली हो गई। इसके साथ ही पूरे शरीर पर भी पिटाई के निशान हैं। इसके बाद शांति भंग की कार्रवाई कर पुलिस उसे घाटमपुर सीएचसी ले गई। वहां से कानपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे आगे इलाज के लिए नहीं ले गई। शांति भंग की कार्रवाई कर छोड़ दिया गया। इसके बाद परिजन कानपुर स्थित सेवेन एयरफोर्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच में कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। 3 दिनों से नितीश सचान का एयरफोर्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब नितीश की मां रेखा सचान पत्नी स्व. धीरेंद्र सचान ने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से मिलकर उन्हें पूरी घटना बताई। शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी- जवान की मां ने शिकायत पत्र दिया है। घटना की जांच एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शंकराचार्य पर रविंद्र पुरी बोले-अगर आरोप सही तो दंड मिले:योगेश्वरी ने कहा- छवि खराब करने की कोशिश; बच्चों से कुकर्म पर संत समाज बंटा प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश 2 नाबालिग बच्चों के गंभीर आरोपों के आधार पर है। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामला कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने पार्टी का ऐलान किया:नाम 'RAM' रखा; मथुरा में लोगों तलवार- फरसा गिफ्ट किए
    Next Article
    नोएडा में यूपीएसआरटीसी चलाएगा 100 बस:प्राधिकरण करेगा समन्वय, एसपीवी का होगा गठन, पहले आपशनल 50 बस चलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment